Scinovex
article Open Access

अलवर जल म गरमण परयटन क समजक-आरथक परभव: एक भगलक अधययन

Abstract

ग्रामीण पर्यटन को समकालीन ग्रामीण विकास की एक महत्त्वपूर्ण रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहाँ पारंपरिक आजीविका के साधन सीमित होते जा रहे हैं। भारत जैसे विकासशील देश में ग्राम पर्यटन न केवल आर्थिक विविधीकरण का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक पहचान को भी प्रभावित करता है। प्रस्तुत शोध अलवर जिले के चयनित ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पर्यटन के सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का विश्लेषण करता है। अध्ययन का उद्देश्य यह समझना है कि ग्राम पर्यटन ने स्थानीय आजीविका प्रतिरूपों, रोजगार अवसरों, आय की स्थिति तथा सामाजिक गतिशीलताओं को किस प्रकार प्रभावित किया है।यह अध्ययन क्षेत्राधारित एवं अनुभवजन्य प्रकृति का है और मुख्यतः प्राथमिक आँकड़ों पर आधारित है। प्राथमिक अध्ययन मे सामाजिक-आर्थिक प्रभावों के आकलन हेतु लाइकर्ट स्केल आधारित प्रश्नों का उपयोग किया गया तथा वर्णनात्मक सांख्यिकीय तकनीकों के साथ एक-नमूना t-परीक्षण द्वारा परिणामों की पुष्टि की गई। अध्ययन यह दर्शाता हैं कि ग्राम पर्यटन ने आय के नए स्रोत, परिसंपत्तियों के आर्थिक उपयोग तथा स्थानीय निवेश को बढ़ावा दिया है। इसके साथ ही, सांस्कृतिक संरक्षण, महिलाओं की भागीदारी और सामाजिक पहचान के सुदृढ़ीकरण जैसे सकारात्मक सामाजिक प्रभाव भी स्पष्ट हुए हैं। तथापि, रोजगार सृजन की प्रकृति अभी भी सीमित और असमान पाई गई है। समग्र रूप से, अध्ययन यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि ग्राम पर्यटन अलवर जिले में सतत ग्रामीण विकास की दिशा में एक प्रभावी, किंतु संतुलित नियोजन की अपेक्षा रखने वाला माध्यम है।

Citations
0
FWCI
0.00
field-weighted impact
References
0
Percentile
43%
vs. same field & year
Citation Network

How this paper connects to the literature. Drag to explore, click any node to open that paper.